Crypto News: क्रिप्टोकरेंसीज के लिए इस साल की शुरुआत बहुत शानदार रही। टॉप 100 के कुछ क्रिप्टो का वैल्यूएशन दोगुना और तीन गुना तक बढ़ गया। वहीं कुछ क्रिप्टो ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ऐसा ही एक क्रिप्टो कॉइन ANKR है जो एएनकेआर प्रोटोकॉल की क्रिप्टोकरेंसी है। इस साल 2023 में यह करीब 205 फीसदी और 24 घंटे में 37.93 फीसदी मजबूत हुआ है। एक एएनकेआर अभी 0.04685 डॉलर (3.88 रुपये) (खबर लिखे जाने के समय भाव) में मिल रहा है। आइए यहां जानते हैं कि ANKR क्या है और इसके नेटिव टोकन में इतना उछाल क्यों दिख रहा है।
