Ethereum के लेन-देन में मददगार Polygon Labs के 20% एंप्लॉयीज की छंटनी, इतना मिलेगा सेवरेंस पैकेज

दिग्गज क्रिप्टो कंपनी पॉलीगान लैब्स में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। Polygon Labs उस प्रोटोकॉल को ऑपरेट करती है जिसका इस्तेमाल डेवलपर्स दुनिया के दूसरे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) के लेन-देन को सस्ता और फास्ट बनाने के लिए करते हैं। इस तगड़े प्रोटोकॉल की ऑपरेटर पॉलीगान लैब्स ने 20 फीसदी एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
पॉलीगान में करीब 500 एंप्लॉयीज काम करते हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग के जरिए छंटनी की जानकारी दी और कहा कि जिन एंप्लॉयीज को बाहर निकाला गया, उन्हें तीन महीने का सेवरेंस पे दिया जाएगा, चाहे वे किसी भी पोस्ट पर या कितने भी समय से कंपनी में रहे हों।

दिग्गज क्रिप्टो कंपनी पॉलीगान लैब्स में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। Polygon Labs उस प्रोटोकॉल को ऑपरेट करती है जिसका इस्तेमाल डेवलपर्स दुनिया के दूसरे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) के लेन-देन को सस्ता और फास्ट बनाने के लिए करते हैं। इस तगड़े प्रोटोकॉल की ऑपरेटर पॉलीगान लैब्स ने 20 फीसदी यानी करीब 100 एंप्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकाल दिया है। पॉलीगान में करीब 500 एंप्लॉयीज काम करते हैं। कंपनी ने एक ब्लॉग के जरिए छंटनी की जानकारी दी और कहा कि जिन एंप्लॉयीज को बाहर निकाला गया, उन्हें तीन महीने का सेवरेंस पे दिया जाएगा, चाहे वे किसी भी पोस्ट पर या कितने भी समय से कंपनी में रहे हों। कंपनी का कहना है कि 25 करोड़ डॉलर से अधिक के बैलेंस शीट के साथ इसकी वित्तीय स्थिति बेहतर बनी हुई है।

Layoff News: नहीं थम रही छंटनी की तलवार, अब क्लाइंट्स के लिए ले-ऑफ योजना बनाने वाली कंपनी में भी पड़ेगी इसकी मार

पिछले महीने कंपनी ने अपने स्ट्रक्चर में किया था बड़ा बदलाव


पॉलीगान लैब्स ने पिछले महीने अपने कई कारोबार को मिलाकर एक कर दिया था। 11 जनवरी को कंपनी ने एलान किया था कि उसके सभी एंप्लॉयीज अब पॉलीगान लैब्स के तहत आ गए हैं। अब इस महीने कंपनी ने भारी छंटनी कर दी है जिससे 20 फीसदी एंप्लॉयीज प्रभावित हुए हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में कंपनी ने अपने कम्यूनिटी प्रोग्राम्स का भी एडजस्टमेंट्स किया था जिसके चलते ग्रांट्स समाप्त हो गए और डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गेनाजेशन (DAO) को बंद कर दिया गया।

हास्यास्पद है कि कोई क्रिप्टो खरीद रहा है...दिग्गज निवेशक चार्ली मंगर ने क्यों Crypto में निवेश को बताया बेवकूफी

कंपनी के बारे में डिटेल्स

एथेरियम के लेन-देन को आसान करने के लिए 2017 में मैटिक के रूप में एक डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म शुरू किया गया था। इसके बाद फरवरी 2021 में इसे नए ब्रांड पॉलीगान के रूप में तैयार किया गया। ओपन-सोर्स ब्लॉकचेन पॉलीगान की पहले एक एंटिटी पॉलीगान स्टूडियोज थी जिसके पास एनएफटी, गेमिंग और मेटावर्स इकाई थीं। अब नए स्ट्रक्चर और ब्रांड के तहत पॉलीगान स्टूडियोज बंद हो गया है और पॉलीगान फाउंडेशन भी पूरी तरह से पॉलीगान लैब्स के तहत आ गया है। पॉलीगान फाउंडेशन केमैन आईलैंड्स में है। पिछले साल पॉलीगान ने एक प्राइवेट टोकन सेल में 45 करोड़ डॉलर जुटाए थे और यह लगातार आगे बढ़ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।