Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं जिसमें से दो क्रिप्टो तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में शानदार तेजी है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 24,882.87 डॉलर (20.59 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब 1 फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.42 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (93.49 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
