Lumax Auto Share Price: एक सौदे के चलते 12% उछल गए शेयर, ब्रोकरेज भी मान रहे सस्ते में बन गई बात

Lumax Auto Share Price: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी (Lumax Auto Technologies) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में यह 12 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 249.75 रुपये (Lumax Auto Tech Share Price) पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह खरीदारी एक डील के चलते हो रही है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
ल्यूमैक्स ने इंटरनेशनल ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IAC India) की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद लिया है। ल्यूमैक्स ने यह हिस्सेदारी आईएसी ग्रुप से 587 करोड़ रुपये में खरीदी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Lumax Auto Share Price: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ल्युमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी (Lumax Auto Technologies) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में यह 12 फीसदी से अधिक मजबूत होकर 249.75 रुपये (Lumax Auto Tech Share Price) पर पहुंच गया। इसके शेयरों में यह खरीदारी एक डील के चलते हो रही है जिसके चलते ल्यूमैक्स ने इंटरनेशनल ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IAC India) की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद लिया है। ल्यूमैक्स ने यह हिस्सेदारी आईएसी ग्रुप से 587 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह सौदा पूरी तरह से एसपीवी (एक्वीजिशन व्हीकल) के जरिए होगा और नगदी पेमेंट होगा।

    ब्रोकरेज भी सौदे को लेकर हैं पॉजिटिव

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक जिस वैल्यूएशन पर यह सौदा हुआ, वह 6x EV/EBITDA पर बैठ रहा। ब्रोकरेज को यह सौदा सस्ता दिख रहा क्योंकि इसका लक्ष्य 90 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए, 15 फीसदी मार्जिन और 35 फीसदी RoCE हासिल करने की है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का करीब 69 फीसदी कारोबार एमएंडएम से है जो कि एसयूवी स्पेस में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में एनालिस्ट्स इस सौदे को लेकर काफी उत्साहित हैं।


    इसी वित्त वर्ष आ सकता है Hindustan Zinc का ऑफर फॉर सेल, कंपनी के सीईओ ने किया खुलासा, ये है पूरी योजना

    Lumax और IAC मजबूत करेंगे IAC India का कारोबार

    ल्युमैक्स ऑटो ने सौदे पर कहा कि ल्यूमैक्स और आईएसी स्ट्रैटजिक पार्टनर के तौर पर काम करेंगे और दोनों आईएसी इंडिया के कारोबार को आने वाले समय में मजबूत करेंगे। ल्युमैक्स ऑटो एक दिग्गज टियर-1 ऑटोमोटिव सिस्टम्स और कंपोनेंट्स सप्लायर है। वहीं दूसरी तरफ आईएसी ग्रुप इंस्ट्रूमेंट्स पैनल्स, कॉकपिट्स और कंसोल्स, डोर और ट्रिम सिस्टम्स, हेडलाइनर और ओवरहेड सिस्टम्स समेत अन्य इंटीरियर और एक्सटीरियर कंपोनेंट्स की वैश्विक स्तर पर सप्लाई करती है।

    300 करोड़ डॉलर के ग्लोबल रेवेन्यू वाले आईएसी ग्रुप के 45 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज से 17 देशों के ऑटो कंपनियों को प्रोडक्ट्स सप्लाई होता है। आईएसी इंडिया महिंद्रा, मारुति सुजुकी, फॉक्सवैगन और वोल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स समेत कई कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। वित्त वर्ष 2022 में आईएसी इंडिया ने 481 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया था और वित्त वर्ष 2023 के शुरुआती नौ महीनों अप्रैल-दिसंबर 2022 में 470 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया था।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।