Get App

Crypto Price: BitCoin में उछाल जारी लेकिन कम हुआ मार्केट में दबदबा, टॉप-10 के सभी क्रिप्टो हैं ग्रीन जोन में

Crypto Price: लगातार पांचवे दिन आज स्टॉक्स में बिकवाली का रुझान रहा। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में उछाल जारी रही। टॉप-10 के सभी क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,828.61 डॉलर में मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 3:33 PM
Crypto Price: BitCoin में उछाल जारी लेकिन कम हुआ मार्केट में दबदबा, टॉप-10 के सभी क्रिप्टो हैं ग्रीन जोन में
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 43.73 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: स्टॉक्स की लगातार पांचवे दिन बिकवाली के बीच क्रिप्टो मार्केट आज फिर मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,828.61 डॉलर (20.50 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब दो फीसदी उछलकर 1700 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.36 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.10 लाख करोड़ डॉलर (90.82 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो में गिरावट रही लेकिन सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट रही। डॉजकॉइन (Dogecoin) एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। दो और क्रिप्टो- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) वीकली रेड जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में बिटकॉइन सबसे अधिक करीब 13 फीसदी मजबूत हुआ है। एथेरियम भी एक हफ्ते में 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें