Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में, BitCoin में उछाल लेकिन घटी मार्केट में हिस्सेदारी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ही रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.23 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ही रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.88 फीसदी की तेजी के साथ 23,188.58 डॉलर (19.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.16 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (89.16 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो- एक्सआरपी (XRP) और डॉजकॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं। हालांकि इन दोनों में ही गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) मजबूत हुआ है। यह 18 फीसदी से अधिक उछला है। सात दिनों में बिटकॉइन में एक फीसदी से कम तेजी रही है जबकि एथेरियम करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है।


शानदार Q3 नतीजे पर डबल अपग्रेड हुई Paytm की रेटिंग, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,188.58 डॉलर 0.88%
एथेरियम (Ethereum) 1,675.05 डॉलर 1.91%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 331.37 डॉलर 0.29%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4019 डॉलर 1.32%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.3985 डॉलर 2.38%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.09195 डॉलर 0.65%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.29 डॉलर 4.35%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6005 करोड़ डॉलर (4.96 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.67% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.23 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।