Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मिला-जुला रुझान, BitCoin में मामूली तेजी, चेक करें टॉप-10 के बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट मामूली ही है। वहीं बाकी क्रिप्टो ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन सिर्फ दो- कार्डानो (Cardano) और एथेरियम (Ethereum) में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है जबकि एथेरियम करीब डेढ़ फीसदी

अपडेटेड Feb 14, 2023 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.23 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट मामूली ही है। वहीं बाकी क्रिप्टो ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन सिर्फ दो- कार्डानो (Cardano) और एथेरियम (Ethereum) में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। कार्डानो ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है जबकि एथेरियम करीब डेढ़ फीसदी। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो अभी यह 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 21,825.68 डॉलर (18.07 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.02 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.01 लाख करोड़ डॉलर (83.63 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक टेथर (Tether) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है। सात दिनों में सबसे अधिक बीएनबी (BNB) कमजोर हुआ है। यह 11 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही है जबकि एथेरियम करीब 8 फीसदी कमजोर हुआ है।


Adani Group के 10 में से छह कंपनियां लोअर सर्किट पर बंद, लेकिन अडानी एंटरप्राइजेज में शानदार तेजी, 17% चढ़ गया दिन के निचले स्तर से

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 21,825.68 डॉलर 0.85%
एथेरियम (Ethereum) 1,508.79 डॉलर 1.42%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 293.01 डॉलर (-) 0.07%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.3697 डॉलर 0.84%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9998 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3621 डॉलर 2.57%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08167 डॉलर 0.51%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.18 डॉलर 0.65%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4561 करोड़ डॉलर (3.78 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.39% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.81 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।