Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज हलचल, BitCoin में तेजी, चेक करें बाकी करेंसीज के हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तेज हलचल है और बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी तो है लेकिन बाजार में हिस्सेदारी पर कोई असर नहीं दिख रहा है। एक बिटकॉइन अभी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 23,424.48 डॉलर (19.39 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है और क्रिप्टो बाजार में इसकी स्थिति 42.18 फीसदी बनी हुई है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ दो करेंसीज एथेरियम (Ethereum) और पॉलीगॉन (Polygon) में तेज हलचल है और बाकी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी तो है लेकिन बाजार में हिस्सेदारी पर कोई असर नहीं दिख रहा है। एक बिटकॉइन अभी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 23,424.48 डॉलर (19.39 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.76 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (88.55 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

7 लाख करोड़ से नीचे आया Adani Group का मार्केट कैप, BSE में अब बस इतनी है हिस्सेदारी

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ यूएसडी कॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक कमजोर हुआ है। यह करीब 17 फीसदी टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन में करीब 6 फीसदी की गिरावट रही जबकि एथेरियम 4 फीसदी से अधिक टूटा है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,424.48 डॉलर 0.83%
एथेरियम (Ethereum)  1,640.13 डॉलर 2.33%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 305.11 डॉलर 0.53%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.3736 डॉलर (-) 0.84%
कार्डानो (Cardano) 0.3632 डॉलर (-) 0.16%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.25 डॉलर (-) 2.24%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.01%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08109 डॉलर (-) 0.25%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3694 करोड़ डॉलर (3.06 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.29% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है और क्रिप्टो बाजार में इसकी स्थिति 42.18 फीसदी बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।