Crypto Price: BitCoin आया 23000 डॉलर के नीचे, Ethereum में 2% से अधिक गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन करेंसीज लगभग फ्लैट भाव पर हैं यानी मामूली उतार-चढ़ाव है। बाकी क्रिप्टो में गिरावट का रुझान दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 23 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 4:39 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.25 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन करेंसीज लगभग फ्लैट भाव पर हैं यानी मामूली उतार-चढ़ाव है। बाकी क्रिप्टो में गिरावट का रुझान दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 23 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 2 फीसदी की गिरावट के साथ 22,704.29 डॉलर (18.74 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 2 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.86 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.49 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ Polygon ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ पॉलीगॉन (Polygon) ग्रीन जोन में हैं। पॉलीगॉन सात दिनों में सात फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में सबसे अधिक करीब 6 फीसदी डॉजकॉइन (Dogecoin) कमजोर हुआ है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन सात दिनों में चार फीसदी से अधिक और एथेरियम करीब दो फीसदी कमजोर हुआ है।


Stock Tips: इन सेक्टर्स के स्टॉक्स में कमाई का शानदार मौका, मार्केट एक्सपर्ट मोबियस यहां लगा रहे हैं दांव

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 22,704.29 डॉलर (-) 2.00%
एथेरियम (Ethereum) 1,633.38 डॉलर (-) 2.23%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 321.81 डॉलर (-) 2.54%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.3941 डॉलर (-) 1.62%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.387 डॉलर (-) 2.59%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08817 डॉलर (-) 3.67%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.32 डॉलर (-) 3.69%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6508 करोड़ डॉलर (5.37 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.03% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.25 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।