Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में शानदार तेजी, BitCoin टूटकर आया 27000 डॉलर के नीचे

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP), करीब 25 फीसदी उछला है। वहीं बीएनबी (BNB) में सबसे अधिक कमजोरी आई है। बीएनबी सात दिनों में करीब 7 फीसदी फिसला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब 4 फीसदी और एथेरियम करीब दो फीसदी कमजोर हुआ है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 3:32 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.36 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.10 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। वहीं दो और क्रिप्टो ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन ये भी फ्लैट भाव पर ही हैं। वीकली स्तर पर भी माहौल अच्छा नहीं दिख रहा है और सिर्फ एक क्रिप्टो XRP में ही शानदार तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो आज यह तीन फीसदी से अधिक कमजोर होकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है।

एक बिटकॉइन अभी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 26,952.08 डॉलर (22.16 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.63 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (92.89 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Crypto News: क्रिप्टो मार्केट पर सख्त अमेरिका-जापान, G7 देशों की बैठक में बनेंगे नियम, यह टाइमलाइन फिक्स


वीकली सबसे अधिक उछाल XRP में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP), करीब 25 फीसदी उछला है। वहीं बीएनबी (BNB) में सबसे अधिक कमजोरी आई है। बीएनबी सात दिनों में करीब 7 फीसदी फिसला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब 4 फीसदी और एथेरियम करीब दो फीसदी कमजोर हुआ है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 26,952.08 डॉलर (-) 3.53%
एथेरियम (Ethereum) 1,723.29 डॉलर (-) 2.24%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 310.15 डॉलर (-) 5.49%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9998 डॉलर 0.06%
एक्सआरपी (XRP) 0.4842 डॉलर 4.15%
कार्डानो (Cardano) 0.3471 डॉलर (-) 1.22%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07231 डॉलर (-) 1.76%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.05 डॉलर (-) 3.20%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9998 डॉलर 0.03%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4325 करोड़ डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 32.80% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.36 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.10 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।