Crypto Price: 28 हजार डॉलर से सस्ता मिल रहा BitCoin, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो कार्डानो (Cardano) में अच्छी तेजी है। यह करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में जो ग्रीन जोन में हैं वे या तो लगभग फ्लैट हैं या आधे फीसदी से भी कम तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 28 हजार डॉलर के नीचे है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 4:27 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.22 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image-Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो कार्डानो (Cardano) में अच्छी तेजी है। यह करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में जो ग्रीन जोन में हैं वे या तो लगभग फ्लैट हैं या आधे फीसदी से भी कम तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 28 हजार डॉलर के नीचे है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 27,954.92 डॉलर (22.98 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.36 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.19 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में मिला-जुला रुझान है। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। यह करीब 24 फीसदी उछला है। वहीं समान अवधि में सोलाना (Solana) करीब 6 फीसदी टूट गया। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन में आधे फीसदी की कमजोरी है तो एथेरियम में इतनी ही तेजी।


Paytm Share Price: कल लागू हो रहे नियम के चलते आज 4% चढ़े शेयर, अभी और कितना भागेगा भाव?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 27,954.92 डॉलर (-) 2.15%
एथेरियम (Ethereum) 1,797.07 डॉलर (-) 0.20%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 317.14 डॉलर 0.22%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.5319 डॉलर (-) 1.21%
कार्डानो (Cardano) 0.387 डॉलर 2.92%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.0745 डॉलर (-) 0.46%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.09 डॉलर (-) 2.21%
सोलाना (Solana) 20.93 डॉलर (-) 1.24%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4382 करोड़ डॉलर (3.60 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.59% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.22 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।