Crypto News: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज एक बार फिर भारत लौट चुका है। एक बार फिर इसकी वेबसाइट और ऐप लाइव हो चुकी है। इससे पहले फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इन इंडिया (FIU-IND) के पास रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते 7 महीने तक बैन लगा हुआ था। अब बाइनेंस ने आज 15 अगस्त को ऐलान किया कि इसने 19वीं वैश्विक नियामकीय माइलस्टोन को छू लिया है। क्रिप्टो एक्सचेंज ने कहा कि भारत या किसी और देश में भी एंटी मनी लांड्रिंग से जुड़े कानूनों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है।
