Get App

BlackRock Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में फिर छंटनी, इस बार 200 लोगों की जाएगी नौकरी

BlackRock Layoffs: कंपनी ने पिछले साल 2 बार छंटनी की। दोनों बार कुल कर्मचारियों की संख्या में लगभग 1 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस साल जनवरी में भी खबर आई कि कंपनी 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 9:48 AM
BlackRock Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी में फिर छंटनी, इस बार 200 लोगों की जाएगी नौकरी
इससे पहले BlackRock पिछले 18 महीनों में 3 बार कर्मचारियों की संख्या कम कर चुकी है।

दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक इंक एक बार फिर छंटनी कर रही है। कंपनी अब धीरे-धीरे और लगातार अपनी टीम का साइज ठीक कर रही है। इसके तहत लगभग 200 कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि प्रभावित कर्मचारियों की संख्या ब्लैकरॉक के कुल कर्मचारियों के 1 प्रतिशत से भी कम है।

इससे पहले कंपनी पिछले 18 महीनों में 3 बार कर्मचारियों की संख्या कम कर चुकी है। हालांकि जॉब कट का दायरा सीमित है, लेकिन इनके लगातार होने से कंपनी का कल्चर बदल रहा है। यह वही ब्लैकरॉक है, जिसने हाल के वर्षों में बड़े अधिग्रहणों के जरिए तेजी से खुद को बढ़ाया है।

किस विभाग के कर्मचारी छंटनी के दायरे में

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि छंटनी के ताजा राउंड के दायरे में ब्लैकरॉक के इनवेस्टमेंट, ऑपरेशंस और टेक्नोलॉजी जैसे अलग-अलग विभागों के कर्मचारी आ रहे हैं। इसमें कंपनी की प्राइवेट फाइनेंसिंग ब्रांच की नौकरियां भी शामिल हैं। इस ब्रांच को कंपनी ने एक साल पहले ही HPS इनवेस्टमेंट पार्टनर्स को 12 अरब डॉलर में खरीदकर मजबूत किया था। यह प्राइवेट क्रेडिट के क्षेत्र में ब्लैकरॉक की अब तक की सबसे बड़ी खरीद थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें