Crypto News: पहली बार क्रिप्टो बिल पर अमेरिकी संसद में होगी चर्चा; कानून बनेगा या नहीं, इस बात पर करेगा निर्भर

Crypto News: अमेरिकी सांसदों की एक कमेटी इस हफ्ते कुछ बिल पर वोटिंग करने वाली है जो क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करेंगे। डिजिटल एसेट इंडस्ट्री पर निगरानी करने के लिए अमेरिकी सरकार की कोशिशों के लिए यह बहुत बड़ा कदम होगा। पिछले साल सेल्सियस नेटवर्क, वोयेजर डिजिटल, एफटीएक्स और बाकी कंपनियों के एकाएक ढहने के बाद इसकी और जरूरत महसूस होने लगी

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
पहली बार क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेटरी बिल पर अमेरिकी संसद में चर्चा होने वाली है। क्रिप्टो के समर्थक इसे बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं।

Crypto News: अमेरिकी सांसदों की एक कमेटी इस हफ्ते कुछ बिल पर वोटिंग करने वाली है जो क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करेंगे। डिजिटल एसेट इंडस्ट्री पर निगरानी करने के लिए अमेरिकी सरकार की कोशिशों के लिए यह बहुत बड़ा कदम होगा। पिछले साल सेल्सियस नेटवर्क, वोयेजर डिजिटल, एफटीएक्स और बाकी कंपनियों के एकाएक ढहने के बाद इसकी और जरूरत महसूस होने लगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाउस फाइनेंशियल सर्विसेज कमेटी जिन बिलों पर विचार करेगी, उसमें से एक में तो कब क्रिप्टोकरेंसी एक सिक्योरिटी होगी या कब एक कमोडिटी। इसके अलावा इस बिल में एथेरियम, बाईनेंस और यूएसडी क्वॉइन जैसे स्टेबलक्वॉइन्स पर निगरानी के लिए एक व्यवस्था तैयार की जाएगी। स्टेबलक्वॉइन्स ऐसे डिजिटल टोकन हैं जो अमेरिकी डॉलर जैसे पारंपरिक एसेट्स के सपोर्ट से चल रहे हैं।

Crypto Bill कितना अहम है क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए

पहली बार क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेटरी बिल पर अमेरिकी संसद में चर्चा होने वाली है। क्रिप्टो के समर्थक इसे बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं। ब्लॉकचेन एसोसिएशन के सीईओ क्रिस्टिम स्मिथ का कहना है कि इससे पहले कोर्ट की तरफ से कई अहम फैसले उनके हक में आए हैं लेकिन विधायी तौर पर यह सबसे महत्वपूर्ण है कि अब इस पर संसद में चर्चा होगी। हालांकि अभी यह देखा जाना बाकी है कि क्या इसे डेमोक्रेटिक का सपोर्ट मिलेगा। डेमोक्रेटिक का सपोर्ट इसलिए जरूरी होगा क्योंकि इसके बिना यह कानून नहीं बन पाएगा।


Yes Bank के पूर्व एमडी-सीईओ पर चला SEBI का डंडा, जब्त हो सकती है पूरी संपत्ति, ये है पूरा मामला

क्या है अमेरिकी सांसदों का रुझान

सीमेट में डेमोक्रेटिक का बहुमत है और सीनेट बैंकिंग कमेटी के प्रमुख शेरोड ब्राउन का कहना है कि वह इसे लेकर भी अभी अनिश्चित हैं कि क्या क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त कानून की जरूरत है? वहीं कमेटी के रिपब्लिकन प्रमुख प्रतिनिधि पैट्रिक मैकहेनरी का कहना है कि उनका प्रॉयोरिटी फिलहाल क्रिप्टो मार्केट स्ट्रक्चर बिल को आगे बढ़ाना है। इस बिल के तहत कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन्स (CFTC) क्रिप्टो इंडस्ट्री की निगरानी करेगी और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के अधिकार क्षेत्र को भी तय किया जाएगा।

Byju's के एक और निवेशक ने तोड़ी चुप्पी; किस कारण छोड़ना पड़ा बोर्ड, किया खुलासा

यहां एसईसी की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसका मानना है कि अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज सिक्योरिटीज हैं और इसके इनवेस्टर प्रोटेक्शन रूल्स के तहत आते हैं। यह प्रयास पिछले महीने तब बढ़ गया जब एसईसी ने कुछ क्रिप्टो टोकन को रजिस्टर कराने में फेल रहने पर क्रिप्टो एक्सचेंज क्वॉइनबेस और बाईनेंस पर मुकदमा दायर किया था। हालांकि इन दोनों एक्सचेजों ने एसईसी के आरोपों से इनकार किया है। अधिकतर क्रिप्टो कंपनियां एसईसी के अधिकारक्षेत्र को लेकर खिलाफ हैं और हाल के महीने में अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाया कि वह कानून बनाकर स्पष्ट करे कि क्रिप्टोकरेंसीज सिक्योरिटीज की बजाय कमोडिटीज के अधिक समान हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।