Credit Cards

लगातार 5वें दिन रही बिटकॉइन में गिरावट, Dogecoin 5% और शीबा इनु 9% गिरा

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी गिरावट जारी है। बिटकॉइन की कीमत में लगातर 5 दिन से गिरावट जारी है

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
बिटकॉइन में लगातार पाचवें दिन रही गिरावट।

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज भी गिरावट जारी है। बिटकॉइन की कीमत में लगातर 5 दिन से गिरावट जारी है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 3 फीसदी की गिरावट के साथ 23,428 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 54 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

ईथर

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,849 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते शनिवार को क्रिप्टो बाजार में ईथर ने 2,000 डॉलर के लेवल को पार कर गया था। ये लेवल ईथर ने 31 मई के बाद पहली बार पार किया था। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह अगले महीने 15 सितंबर को पूरा हो जाएगा।


शीबा इनु और dogecoin

शीबा इनु में 9 फीसदी की गिरावट आई और ये 0.000015 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin में भी 5 फीसदी की गिरावट रही और ये 0.08 डॉलर पर दिखाई दिया।

ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल

BNB, Tether, Avalanche, Polygon, Apecoin, Chainlink, XRP, Uniswap, Tron, Litecoin, Polkadot, Stellar की कीमतों में बीते 24 घंटों में गिरावट देखने को मिली।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की गिरावट आई। मार्केट कैप 1.7 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।

Stock market today : BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप 280.54 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।