Dell Layoffs: डेल में एक बार फिर छंटनी, 12500 लोगों की जा सकती है नौकरी; क्या भारत में होगा असर?

Dell Layoffs: डेल की रिस्ट्रक्चरिंग में एक नई AI-फोकस्ड यूनिट का गठन शामिल है। इसका उद्देश्य AI-ऑप्टिमाइज्ड सर्वर्स और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस में कंपनी की पेशकशों को बढ़ाना है। इस वक्त पूरी टेक इंडस्ट्री छंटनी की लहर का सामना कर रही है। 2024 में कई बड़ी कंपनियों की ओर से और अधिक नौकरियों में कटौती की गई है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
Dell में छंटनी का असर मुख्य रूप से सेल्स और मार्केटिंग टीम में रहेगा।

Dell Layoffs: अमेरिका स्थित टेक कंपनी डेल में एक बार फिर छंटनी होने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की ओर बढ़ने के डेल के बड़े पैमाने पर प्रयास का हिस्सा है। हालांकि डेल ने नौकरियों में कटौती की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों लोगों की नौकरी खतरे में है।

छंटनी पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट का कहना है कि इस जॉब कट से करीब 12,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। यह डेल की कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 प्रतिशत है। छंटनी का असर मुख्य रूप से सेल्स और मार्केटिंग टीम में रहेगा। डेल की रिस्ट्रक्चरिंग में एक नई AI-फोकस्ड यूनिट का गठन शामिल है। इसका उद्देश्य AI-ऑप्टिमाइज्ड सर्वर्स और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस में कंपनी की पेशकशों को बढ़ाना है।

2023 में निकाले थे 13000 कर्मचारी


इससे पहले डेल ने साल 2023 की शुरुआत में एक बड़ी छंटनी की थी। उस वक्त डेल ने 13,000 नौकरियों में कटौती की थी। ​फरवरी 2024 तक पूरी दुनिया में डेल के लगभग 120,000 फुल टाइम एंप्लॉयीज थे। कंपनी का सबसे अच्छा चलने वाला कारोबार पर्सनल कंप्यूटर का है। डेल के पर्सनल कंप्यूटर्स की बिक्री महामारी के बाद बाजार में आई गिरावट के कारण संघर्ष कर रही है। फिर भी कंप्यूटर उद्योग में शिपमेंट में तेजी आने लगी है, और डेल को उम्मीद है कि AI-ऑप्टिमाइज्ड पर्सनल कंप्यूटर्स की नई जनरेशन अपग्रेड को बढ़ावा देगी।

एमेजॉन इंडिया में बड़ा उलटफेर, कंपनी के बॉस मनीष तिवारी ने दिया इस्तीफा

इस वक्त पूरी टेक इंडस्ट्री छंटनी की लहर का सामना कर रही है। लगभग 2,000 टेक कंपनियां 2023 में 260,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। 2024 में कई बड़ी कंपनियों की ओर से और अधिक नौकरियों में कटौती की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।