डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। स्पाइसजेट पर पायलटों के ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने का आरोप है।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। स्पाइसजेट पर पायलटों के ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने का आरोप है।
एविएशन सेक्टर के रेगुसेटर DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट की तरफ से खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल कर दी गई ट्रेनिंग से उड़ानों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। DGCA ने इस मामले में अप्रैल में स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्पाइसजेट को यह नोटिस ग्रेटर नोएडा स्थित CAE सिम्युलेसन ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड (CSPTL) के फैकल्टी फैसिलिटी में 90 पायलटों को ट्रेनिंग देने के मामले में मिली है।
DGCA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, "एयरलाइन का जवाब संतोषजनक नहीं था। इसलिए DGCA ने पायलटों को ट्रेनिंग देने में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने के लिए स्पाइसजेट पर 10 लाख जुर्माना लगाने का फैसला किया है।"
यह भी पढ़ें- चौतरफा खरीदारी के बीच सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा भागा, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
90 पायलटों के बोइंग B737-मैक्स विमान उड़ाने पर रोक
बता दें कि एविएशन रेगुलेटर ने अप्रैल में यह मामला सामने आने के बाद स्पाइसजेट के 90 पायलटों को बोइंग B737-मैक्स विमान उड़ाने से रोक दिया था और पायलटों को दोबारा ट्रेनिंग लेने का आदेश दिया था।
उस वक्त स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया था कि डीजीसीए ने 90 पायलटों के ट्रेनिंग प्रोफाइल पर एक ऑब्जर्वेशन किया था। इनके बोइंग 737 मैक्स (Boeing 737 MAX) उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। ये पायलट डीजीसीए की संतुष्टि के लिए फिर से ट्रेनिंग से गुजरेंगे।
बता दें कि स्पाइसेजट एयरलाइन के बेड़े में फिलहाल 13 Boeing 737 Max विमान हैं जिनमें से वह 11 का संचालन करती है। एयरलाइन का कहना है कि इन विमानों पर संचालित होने वाली 60 दैनिक उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी। मैक्स के लिए 650 प्रशिक्षित पायलटों में से 560 अभी भी उपलब्ध हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।