Get App

अदाणी ग्रुप के धारावी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर, दिवाली तक लॉन्च हो सकता है पहला 'फ्री-सेल'

अदाणी ग्रुप इस साल दिवाली के आसपास या 2026 की शुरुआत तक धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Dharavi Redevelopment Project) के 'फ्री-सेल' यूनिट्स के पहले चरण को लॉन्च कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि ग्रुप ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़े लैंड सर्वे, निवासियों की संख्या और दूसरे जरूरी क्लियरेंस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 7:17 PM
अदाणी ग्रुप के धारावी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर, दिवाली तक लॉन्च हो सकता है पहला 'फ्री-सेल'
Dharavi Redevelopment Project: अनुमान है कि परियोजना की कुल लागत ₹95,000 करोड़ होगी

अदाणी ग्रुप इस साल दिवाली के आसपास या 2026 की शुरुआत तक धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (Dharavi Redevelopment Project) के 'फ्री-सेल' यूनिट्स के पहले चरण को लॉन्च कर सकता है। इस मामले से वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ग्रुप ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़े लैंड सर्वे, निवासियों की संख्या और दूसरे जरूरी क्लियरेंस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। खासतौर से साउथ और ईस्ट धारावी, जैसे सायन और किंग्स सर्कल की ओर, पहले चरण के लॉन्च की योजना बनाई जा रही है, जहां प्रॉपर्टी के मौजूदा रेट तुलनात्मक रूप से कम हैं। धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को एशिया का सबसे बड़ा शहरी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स कहा जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, धारावी प्रोजेक्ट में कुल 1.40 लाख स्क्वेयर फीट बिक्री-योग्य जगह उपलब्ध होगा। यह जगह बाजार दरों पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये की कमाई का अवसर पेश कर सकती है। अदाणी ग्रुप हर साल करीब 10-15% इन्वेंट्री ही बाजार में लाने की रणनीति अपना सकता है, ताकि अगले 8-10 साल में पूरा स्टॉक क्रमशः लॉन्च किया जा सके।

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी का कहना है, “इस प्रोजेक्ट में डेवलपर्स को लगभग 1.40 लाख स्क्वेयर फीट ओपन मार्केट इन्वेंट्री मिल सकती है। मौजूदा दरें 8,500–9,800 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के बीच हैं। ऐसे में ग्रॉस रेवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि ट्रांसफेरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) और कमर्शियल स्पेस की मोनेटाइजेशन क्षमता इस परियोजना की लंबी अवधि की वैल्यू को और बढ़ा सकती है। खासकर जब धारावी मेट्रो और माहिम जंक्शन रेलवे स्टेशन के बेहद करीब हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें