अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता होने का संकेत दिया है। साथ ही कहा है कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में APEC CEOs शिखर सम्मेलन में ये बातें कहीं। अपने भाषण में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष पर पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति और पिता समान बताया।
