Get App

DOR TV Shutdown: भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा बंद, ग्राहकों का क्या होगा?

DOR TV Shutdown: भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा DOR TV अब पूरी तरह बंद हो गई है। Streambox Media ने मई 2025 में सभी सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त कर दीं। जानिए अब DOR डिवाइस और इसके ग्राहकों का क्या होगा?

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 2:58 PM
DOR TV Shutdown: भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा बंद, ग्राहकों का क्या होगा?
DOR TV को भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा के तौर पर पेश किया गया था।

DOR TV Shutdown: भारत की मीडिया और टेक इंडस्ट्री में एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का अंत हो गया है। Streambox Media Private Limited ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसने DOR TV और उससे जुड़ी सभी सेवाओं को मई 2025 से स्थायी रूप से बंद कर दिया है।

DOR TV को भारत की पहली सब्सक्रिप्शन-ओनली टीवी सेवा के तौर पर पेश किया गया था। इसमें Zerodha के को-फांउडर निखिल कामत ने भी पैसा लगाया था। लेकिन, अब इसका ऐप, कंटेंट सपोर्ट, सब्सक्रिप्शन और ग्राहक सेवा सभी बंद हो चुके हैं। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों से अब किसी तरह का भुगतान नहीं लिया जाएगा और कोई तकनीकी सहायता, वारंटी या सॉफ्टवेयर अपडेट भी नहीं मिलेगा।

सामान्य स्मार्ट टीवी की तरह करेगा

DOR TV डिवाइस एक सामान्य स्मार्ट टीवी की तरह काम करता रहेगा, लेकिन उस पर DOR का कोई विशेष कंटेंट या यूजर इंटरफेस सपोर्ट उपलब्ध नहीं रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें