EaseMyTrip फ्रैंचाइजी मॉडल के जरिए स्थापित करेगा ऑफलाइन रिटेल स्टोर, जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान

EaseMyTrip फ्रेंचाइजी के तहत पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में फ्लाइट बुकिंग, ग्रुप फेयर, होटल, छुट्टियां, IRCTC (रेल बुकिंग), कैब, बसें, क्रूज, चार्टर्स और वीजा शामिल होंगे। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि EaseMyTrip फ्रेंचाइजी के जरिए ग्राहकों को इन-स्टोर रिटेल एक्सपीरियंस मिलेगा

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 7:03 PM
EaseMyTrip ने भारत में फ्रैंचाइजी मॉडल के तहत ऑफलाइन रिटेल स्टोर स्थापित करने का ऐलान किया है।

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक EaseMyTrip ने भारत में फ्रैंचाइजी मॉडल के तहत ऑफलाइन रिटेल स्टोर स्थापित करने का ऐलान किया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि EaseMyTrip फ्रेंचाइजी के जरिए ग्राहकों को इन-स्टोर रिटेल एक्सपीरियंस मिलेगा। EaseMyTrip फ्रैंचाइजी के ज़रिए कंपनी अपने ऑफलाइन ग्राहकों पर फोकस करना चाहती है जिससे कंपनी के पहुंच में विस्तार होगा। इसके तहत पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में फ्लाइट बुकिंग, ग्रुप फेयर, होटल, छुट्टियां, IRCTC (रेल बुकिंग), कैब, बसें, क्रूज, चार्टर्स और वीजा शामिल होंगे।

फ्रैंचाइजी स्थापित करने के लिए किसी शख्स के पास हाई-नेट इंडिविजुअल्स (HNI) का "मजबूत नेटवर्क", ग्राहकों का एक समूह, सोसाइटी और एसोसिएशन का एक नेटवर्क होना चाहिए। इसके अलावा, प्री रिक्वायरमेंट में ट्रैवल वर्टिकल की जानकारी, बिक्री, कस्टमर सर्विसेज, कस्टमर बेस और लोकल कॉन्टैक्ट्स का अच्छा नेटवर्क होना चाहिए।

कंपनी का बयान


EaseMyTrip के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कहा, "EaseMyTrip फ्रैंचाइजी मॉडल का जन्म ऐसे ग्राहकों को आमने-सामने मदद करने के लिए हुआ है, जो इंटरनेट के जानकार नहीं हैं। EaseMyTrip फ्रैंचाइजी के ज़रिए हमारा फोकस ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियंस प्रोवाइड करना है, जो ट्रैवल इंडस्ट्री में खास है।" पिट्टी ने कहा, "ऑफलाइन सपोर्ट के ज़रिए कंपनी को ग्राहकों का भरोसा जीतने और इमेज बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके ज़रिए ग्राहकों को बिना किसी परेशानी का सामना किए बुकिंग करने में भी मदद मिलेगी।" कंपनी ऑनबोर्डिंग, लाइज़निंग, मैनेजिंग और मार्केटिंग में सहायता प्रदान करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।