Economic Survey 2025: आर्थिक सर्वे 2025 में अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से भी कम दिया जा सकता है। हमारे सहयोगी CNBC-आवाज ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल आर्थिक परिस्थतियां एक मुख्य वजह हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इकोनॉमिक सर्वे में जॉब मार्केट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर की भी बात की जाएगी। इसके चलते हमारे लेबर मार्केट को रोजगार के लिए नई रणनीतियां अपनानी पड़ सकती हैं।
