Credit Cards

Elon Musk: ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का एलॉन मस्क को मिला फायदा, 300 अरब डॉलर के पार पहुंची कुल संपत्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने खुलकर रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का साथ दिया था। ट्रंप की जीत के बाद अब उन्हें इसका फायदा भी साफ मिल रहा है। एलॉन मस्क की कुल संपत्ति 300 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बस पिछले 5 दिन में टेस्ला के शेयरों में करीब 30 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
Elon Musk Net Worth: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले मस्क की संपत्ति करीब 250 अरब डॉलर थी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने खुलकर रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का साथ दिया था। ट्रंप की जीत के बाद अब उन्हें इसका फायदा भी साफ मिल रहा है। एलॉन मस्क की कुल संपत्ति 300 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद बस पिछले 5 दिन में टेस्ला के शेयरों में करीब 30 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति इस समय करीब 304 अरब डॉलर है। इसके साथ ही मस्क इस समय धरती पर इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 300 बिलियन डॉलर से अधिक है।

शुक्रवार 8 नवंबर को टेस्ला के शेयरों में 8.19 फीसदी की तेजी आई और यह 321.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तेजी के चलते ही एलॉन मस्क की संपत्ति 4.71 फीसदी बढ़कर 304 अरब डॉलर हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले उनकी संपत्ति करीब 250 अरब डॉलर थी।

पिछले पांच दिनों में टेस्ला के शेयर में करीब 30 फीसदी की उछाल आई है।


टेस्ला के शेयरों में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के बाद आई है। इस जीत के साथ ही ट्रंप चार साल बाद दोबारा व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर वापस लौटे हैं। एलॉन मस्क ने ट्रंप के प्रचार अभियान के दौरान उनका जमकर समर्थन किया और उनकी रैलियों में शामिल हुए। ट्रंप ने भी खुलकर मस्क का समर्थन लिया। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रपति का प्रभार संभालने के बाद ट्रंप की नीतियों से मस्क को फायदा हो सकता है।

ये हैं दुनिया के टॉप 5 अमीर

एलॉन मस्क के बाद, ऑरेकल के लैरी एलिसन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 230.7 अरब डॉलर है। एमेजॉन के मालिस जेफ बेजोस 224.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, उसके बाद मार्क जुकरबर्ग 203.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे और बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली 165.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने वाले हैं। चुनाव अभियान के दौरान कई अरबपतियों ने ट्रंप का समर्थन किया है। इनमें एलॉन मस्क, जेफ बेजोस, ऑरेकल के लैरी एलिसन, मेटा के मार्क जुकरबर्ग और गूगल के लैरी पेज शामिल हैं।

चुनाव नतीजों के बाद शुक्रवार को कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई फोन वार्ता में एलॉन मस्क भी शामिल हुए थे। यह ट्रंप के नए कार्यकाल में टेस्ला के सीईओ के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।

एलॉन मस्क की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा टेस्ला से जुड़ा है, जो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है। मस्क ने हाल ही में टेस्ला की अर्निंग कॉल के दौरान कहा था कि अगर उन्हें ट्रंप प्रशासन में किसी पद पर नियुक्त किया जाता है, तो वे ऑटोमेटिव वाहनों के लिए एक राष्ट्रीय कानून बनाने की वकालत करेंगे। यह नीति टेस्ला की लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाओं के लिए फायदेमंद हो सकती है।

यह भी पढ़ें- "शेयर बाजार से बाहर रहना है सबसे बड़ी गलती", दिग्गज निवेशक रामदेव अग्रवाल ने बताया कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।