गेमिंग कंपनी एपिक गेम्स 1,000 से ज्यादा नौकरियों में कटौती करने वाली है। आर्थिक अनिश्चितता के कारण वीडियो गेम इंडस्ट्री में विकास रुक गया है। एपिक गेप्स, "Fortnite" गेम वाली कंपनी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ताजा छंटनी से कंपनी के कितने प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी के CEO टिम स्वीनी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि उम्मीद है कि कॉन्ट्रैक्टिंग और मार्केटिंग पर खर्च कम करके, और कुछ खाली पदों को खत्म करके कंपनी 50 करोड़ डॉलर बचा लेगी। उन्होंने कहा, "हम जितना कमा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा खर्च कर रहे हैं, और कंपनी को चलाने के लिए हमें बड़े पैमाने पर खर्च में कटौती करनी होगी।"
