फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) एक बार फिर छंटनी कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह सैन फ्रांसिस्को पेनिनसुला ऑफिसेज में और 102 जॉब कट करेगी। कंपनी ने नौकरियों में हो रही इन कटौतियों की जानकारी कैलिफोर्निया के एंप्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दी है। छंटनी का यह लेटेस्ट दौर तब आया है, जब कंपनी अपने मेटावर्स डिवीजन से इनवेस्टमेंट को वियरेबल टेक्नोलॉजी में शिफ्ट कर रही है।
