फेक लोन: पर्सनल लोन के नाम पर होने वाले इस फ्रॉड से ऐसे बचाएं अपनी जेब

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स के बढ़ने के साथ-साथ फेक लोन स्कैम के मामले भी बढ़ गए हैं. इस फ्रॉड से बचने के लिए एडवांस फीस, असिक्योर्ड वेबसाइट और अस्पष्ट शर्तों जैसे रेड फ्लैग्स को लेकर सतर्क रहना जरुरी है.

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स के आने से भारत के फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में जबरदस्त बदलाव आया है. अब पर्सनल लोन के ऑफर एक्सेस करना और मोबाइल के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन लेना बेहद आसान हो गया है. भारत में डिजिटल लेंडिंग का इकोसिस्टम तेजी से डेवलप हो रहा है और बैंक व नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कस्टमाइज्ड लोन प्रोडक्ट ऑफर कर रही हैं.

हालांकि, इंस्टेंट लोन ऐप्स की संख्या बढ़ने के साथ ही असली और फर्जी लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच फर्क करना भी मुश्किल होता जा रहा है. ऑनलाइन स्कैम अब बड़ी चिंता का विषय बन चुका है. ‘फेक लोन’ भी एक ऐसा ही स्कैम है, जिसके जरिए साइबर अपराधी लोगों को अक्सर ठगते हैं. ये स्कैमर्स अब पहले से ज्यादा शातिर हो गए हैं और फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापनों और फोन कॉल्स के जरिए भोले-भाले लोगों से पैसे ठगते हैं. ये फेक लोन ऑफर अक्सर बहुत आकर्षक लगते हैं. इनमें इंस्टेंट अप्रूवल और सस्ती ब्याज दरों का लालच दिया जाता है, जिससे लोन लेने वाले धोखा खा जाते हैं. 

इसलिए, लोन लेने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. लोन से पहले हर एप्लिकेंट को लेंडर की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए ताकि फेक लोन स्कैम से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि असली और फर्जी लोन के बीच कैसे फर्क किया जाए. 


टॉप वेरिफ़ाइड लेंडर्स से लोन ऑफ़र्स चेक करें

फेक लोन क्या है?

'फेक लोन' एक ऐसा स्कैम है, जिसमें कोई व्यक्ति या लेंडर लोन देने का झांसा देता है, लेकिन असल में लोन देने का उसका कोई इरादा नहीं होता. ऐसे ठग आमतौर पर आसान अप्रूवल, सस्ती ब्याज दर या इंस्टेंट फंड ट्रांसफर जैसे दावे करते हैं ताकि वे लोग जल्दी से झांसे में आ जाएं, जिन्हें पैसे की तुरंत जरूरत है. ये ठग बैंक अकाउंट डिटेल या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एडवांस में पैसे मांगते हैं. एक बार जब एप्लिकेंट ये डिटेल या पैसे दे देता है, तो स्कैमर गायब हो जाते हैं और एप्लिकेंट को नुकसान झेलना पड़ता है.

फेक लोन आपके लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकते हैं. ये लोन असली नहीं होते, इसलिए इनमें सर्विसिंग और रिपेमेंट नहीं हो पाती. नतीजा, इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है.

कैसे पहचानें कि लोन फेक है?

फेक लोन से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • एडवांस फीस की मांग: फेक लोन देने वाले अक्सर लोन अप्रूव होने से पहले ही कुछ पैसे एडवांस में मांगते हैं. असली लेंडर लोन अप्रूव होने के बाद ही प्रोसेसिंग फीस चार्ज करते हैं और इस फीस को लोन अमाउंट से ही काटते हैं.

  • फिजिकल एड्रेस या कॉन्टैक्ट न होना: कोई भी भरोसेमंद लेंडर अपने ऑफिस का एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल साफ तौर पर उपलब्ध कराता है. अगर किसी लेंडर की वेबसाइट पर ये जानकारी नहीं दी गई है, तो सतर्क रहें.

  • आकर्षक ऑफर: अगर कोई लोन ऑफर बहुत ही सस्ती ब्याज दर और इंस्टेंट अप्रूवल का दावा कर रहा है, तो हो सकता है कि ये एक स्कैम हो. ऐसे मामले में, किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के ऑफर के साथ तुलना जरूर करें.

  • लोन शर्तें: लोन की शर्तों को ध्यान से पढ़ें. अगर कुछ भी संदिग्ध लगे, तो समझ जाइए कि ये फर्जी हो सकता है. असली लेंडर सभी शर्तों को पारदर्शी तरीके से सामने रखते हैं.

  • अनसिक्योर वेबसाइट: किसी भी तरह की पर्सनल डिटेल दर्ज करने से पहले ये चेक करें कि वेबसाइट “https://” से शुरू हो और ब्राउजर में पैडलॉक साइन दिखे. असिक्योर साइट से डेटा चोरी और इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है.

  • क्रेडिट चेक: असली लेंडर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री जरूर चेक करते हैं. अगर कोई बिना क्रेडिट चेक किए लोन दे रहा है, तो ये खतरे का संकेत है.

  • जल्दी फैसला लेने का दबाव: अगर लोन लेने के लिए आप पर तुरंत फैसला लेने का दबाव डाला जा रहा है, तो सतर्क रहें. असली लेंडर आपको समय देते हैं. स्कैमर आपको जल्दबाजी में फैसला लेने को मजबूर करते हैं.

  • ऑनलाइन प्रेजेंस न के बराबर: एक भरोसेमंद लेंडर की प्रोफेशनल वेबसाइट और एक्टिव सोशल मीडिया मौजूदगी होती है. अगर किसी लेंडर की डिजिटल प्रेजेंस न के बराबर है, तो किसी और ऑप्शन पर विचार करें.

  • फेक रिव्यू: स्कैमर्स अक्सर फेक रिव्यू तैयार करते हैं ताकि खुद को भरोसेमंद दिखा सकें. इन रिव्यू को कई प्लेटफॉर्म्स पर क्रॉसचेक करें और अगर सभी रिव्यू बहुत ही पॉजिटिव लगें, तो सतर्क हो जाएं.

  • कोई डाक्यूमेंटेशन नहीं: अगर आपको कोई लोन एग्रीमेंट (लिखित में शर्तें) नहीं दिया जा रहा है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. असली लेंडर हमेशा डिटेल्ड लोन एग्रीमेंट देते हैं. 

हमेशा उन्हीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से अप्रूव्ड हों या RBI-रजिस्टर्ड लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप में हों.

उदाहरण के तौर पर, आप मनीकंट्रोल ऐप पर 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर चेक कर सकते हैं. यहां ब्याज दरें सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं और कोई हिडेन चार्ज भी नहीं है. मनीकंट्रोल एक भरोसेमंद फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म है और ऐप में ही e-KYC प्रोसेस पूरा किया जा सकता है.

कैसे जांचें कि आपके नाम पर कोई फेक लोन तो नहीं चल रहा

  • क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें: CIBIL, CRIF Highmark, Experian या Equifax जैसे ब्यूरो से जुड़े स्कोर प्लेटफॉर्म्स पर फ्री क्रेडिट रिपोर्ट के लिए रिक्वेस्ट भेजें. रिपोर्ट में आपके नाम पर लिए गए लोन या अकाउंट्स की लिस्ट होगी. अगर कोई अनजान लोन दिखे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं.

  • बैंक स्टेटमेंट मॉनिटर करें: किसी अन-ऑथोराइज्ड ट्रांजैक्शन या लोन से जुड़ी एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए बैंक और लोन स्टेटमेंट देखते रहें. 

  • लेंडर से वेरिफाई करें: अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई अनजान लोन दिखे, तो उस लेंडर से संपर्क करें और डिटेल मांगें.

  • शिकायत दर्ज करें: अगर आपके नाम पर कोई लोन फर्जी तरीके से लिया गया है, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें. साथ ही, लेंडर से भी संपर्क करें.

  • क्रेडिट ब्यूरो को सूचित करें: फ्रॉड होने पर इसकी जानकारी संबंधित क्रेडिट ब्यूरो को दें ताकि वे आपकी रिपोर्ट को फ्लैग कर सकें और आगे की गड़बड़ियों से बचा सकें.

निष्कर्ष

'फेक लोन स्कैम' से बचने के लिए हमेशा सूझबूझ से काम लें. अगर आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो केवल भरोसेमंद डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स ही चुनें.

मनीकंट्रोल पर आप 50 लाख रुपए तक के पर्सनल लोन सकते हैं. ये 100% पेपरलेस एप्लीकेशन प्रोसेस है और ब्याज दरें भी सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।