Get App

वित्त मंत्रालय सरकारी बैकों के CEO के साथ करेगा मीटिंग, पहली तिमाही के नतीजों का होगा रिव्यू

Public sector banks: वित्त मंत्रालय 20 अगस्त को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की पहली तिमाही का रिव्यू करेगा। जानिए पहली तिमाही में सरकारी बैंकों का प्रदर्शन कैसा रहा और यह मीटिंग क्यों हो रही है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 7:42 PM
वित्त मंत्रालय सरकारी बैकों के CEO के साथ करेगा मीटिंग, पहली तिमाही के नतीजों का होगा रिव्यू
इंडियन ओवरसीज बैंक ने 76 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1,111 करोड़ रुपये का मुनाफा किया।

Public sector banks: वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की बैठक 20 अगस्त को रखी है। इसका मकसद 2025-26 की पहली तिमाही में उनके वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करना है। इस बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजु करेंगे।

पहली तिमाही में मुनाफे का हाल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नेतृत्व में 12 PSBs ने मिलकर पहली तिमाही में कुल 44,218 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल की समान तिमाही में कुल मुनाफा 39,974 करोड़ रुपये था। यानी कुल बढ़त 4,244 करोड़ रुपये रही। SBI अकेले ही इस मुनाफे का 43 प्रतिशत हिस्सा लेकर आया, जिसका शुद्ध मुनाफा 19,160 करोड़ रुपये रहा।

कैसी रहेगी बाकी बैंकों की कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें