Get App

Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, बोले- सक्षम हाथों में है कंपनी

कुछ महीनों पहले ही बिन्नी बंसल ने Flipkart में अपनी बची हुई हिस्सेदारी भी बेच दी थी। Flipkart को साल 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने मिलकर शुरू किया था। बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस बिजनेस के एक मजबूत सपोर्टर बने रहेंगे। साल 2018 में फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट द्वारा कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिए जाने के बाद सचिन बंसल ने कंपनी को छोड़ दिया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 27, 2024 पर 1:43 PM
Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, बोले- सक्षम हाथों में है कंपनी
Flipkart एक मजबूत नेतृत्व टीम और आगे के लिए स्पष्ट राह के साथ मजबूत स्थिति में है- Binny Bansal

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के को-फाउंडर बिन्नी बंसल (Binny Bansal) ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इस डेवलपमेंट की बिन्नी बंसल और फ्लिपकार्ट दोनों ने पुष्टि की है। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने फ्लिपकार्ट में अपनी बची हुई हिस्सेदारी भी बेच दी थी। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि बिन्नी बंसल ई-कॉमर्स सेक्टर में ही एक नया उद्यम शुरू करने की तैयारी में हैं। Flipkart को साल 2007 में सचिन बंसल (Sachin Bansal) और बिन्नी बंसल ने मिलकर शुरू किया था।

साल 2018 में फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट द्वारा कंट्रोलिंग स्टेक खरीद लिए जाने के बाद सचिन बंसल ने कंपनी को छोड़ दिया था। सचिन बंसल अब एक फिनटेक उद्यम नवी का निर्माण कर रहे हैं।

Flipkart मजबूत स्थिति में 

फ्लिपकार्ट को छोड़ने पर बिन्नी बंसल ने कहा, ‘मुझे पिछले 16 वर्षों में फ्लिपकार्ट समूह की उपलब्धियों पर गर्व है। फ्लिपकार्ट एक मजबूत नेतृत्व टीम और आगे के लिए स्पष्ट राह के साथ मजबूत स्थिति में है। इसी विश्वास के साथ, यह जानते हुए कि कंपनी सक्षम हाथों में है मैंने अलग होने का फैसला किया है। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे ग्राहकों के अनुभवों को लगातार बदलते रहेंगे और मैं बिजनेस का एक मजबूत सपोर्टर बना रहूंगा।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें