वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सेहत में सुधार, कल मिल सकती है AIIMS से छुट्टी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें कल यानी बुधवार 28 दिसंबर तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराया गया था

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 8:12 PM
निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की सेहत में सुधार हो रहा है और उन्हें कल यानी बुधवार 28 दिसंबर तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। वित्त मंत्रालय ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इस बीच समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "कोई गंभीर या घबराने वाली बात नहीं। वह ठीक हैं।" सीतारमण एम्स के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं।

निर्मला सीतारमण की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई हैं जब अगले एक महीने में उन्हें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करना है। वह आगामी 1 फरवरी 2023 को संसद में बजट पेश करेंगी।

एम्स में भर्ती होने से पहले एक दिन पहले 25 दिसंबर को सीतारमण ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके स्मारक स्थल जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं 24 दिसंबर को वह चेन्नई के डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी में वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।


यह भी पढ़ें- Share Market: लगातार दूसरे दिन उछला शेयर बाजार, आज ₹2.63 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।