इस साल की दूसरी छमाही में एफएमसीजी कंपनियों की परफॉर्मेंस में फेस्टिव सीजन का अहम योगदान होगा। जानकारों के मुताबिक, इस वजह से कंपनियों का विज्ञापन पर खर्च भी बढ़ सकता है। साल 2023 की पहली छमाही में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियों के टेलीविजन विज्ञापन वॉल्यूम में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 6 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह ग्रामीण बाजारों में मांग में तेजी रही।
