Aditya Puri: HDFC बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आदित्य पुरी ने अब डेलॉइट (Deloitte) ज्वाइन किया है। इस कंपनी में वह सीनियर एडवाइजर (वरिष्ठ सलाहकार) की भूमिका में होंगे। पुरी ने कहा, 'डिजिटल और टेक्नोलॉजी संबंधी पहल के जरिये फाइनेंशियल सर्विसेज की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं और हमें यह जरूरी तौर पर सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में सब को (खास तौर पर कम आय वाले लोगों को) सस्ते लोन की सुविधा उपलब्ध हो हो। डेलॉइट दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म है और यह अपनी प्रतिबद्धता और इनोवेशन के लिए जानी जाती है। मुझे इस कंपनी को ज्वाइन करते हुए बेहद खुशी हो रही है।'
