Get App

Fortis ने बढ़ाया गुरुग्राम में अपना दबदबा, इस हॉस्पिटल को खरीदने के लिए किया सौदा

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) तेजी से अपना विस्तार कर रही है। अब यह जल्द ही गुरुग्राम का दूसरा सबसे बड़ा हॉस्पिटल चेन हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने एक हॉस्पिटल को खरीदने के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया है। यह 350 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल है और चरणबद्ध तरीके से 9 महीने में शुरू हो जाएगा। यह सौदा जुलाई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 3:31 PM
Fortis ने बढ़ाया गुरुग्राम में अपना दबदबा, इस हॉस्पिटल को खरीदने के लिए किया सौदा
वीपीएस ग्रुप के हॉस्पिटल के अधिग्रहण को लेकर फोर्टिस के सीईओ का कहना है कि यह फोर्टिस की स्ट्रैटजी के हिसाब से है क्योंकि गुरुग्राम में पहले से ही फोर्टिस की मौजूदगी है और इस अधिग्रहण के बाद 850 बिस्तरों के साथ यह गुरुग्राम का दूसरा सबसे बड़ा हॉस्पिटल चेन बन जाएगा।

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने वीपीएस ग्रुप के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट साइन किया है। इसके तहत फोर्टिस वीपीएस ग्रुप (VPS Group) के Medeor Hospital का अधिग्रहण करेगी। यह हॉस्पिटल हरियाणा राज्य के गुरुग्राम के मानेसर में स्थित है। यह 350 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल है और चरणबद्ध तरीके से 9 महीने में शुरू हो जाएगा। इस सौदे के तहत फोर्टिस जमीन, बिल्डिंग और अस्पताल की चल संपत्तियों की खरीदारी करेगी जिस पर Medeor Hospitals Limited का मालिकाना हक है। यह सौदा जुलाई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए डेफिनिटव एग्रीमेंट्स में तय शर्तों को पूरा करना होगा। इस सौदे के तहत फंडिंग कर्ज और आंतरिक स्रोतों के जरिए होगी।

Fortis Healthcare ने क्यों किया यह सौदा

फोर्टिस दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में अपना विस्तार करने की स्ट्रैटजी पर काम कर रही है। वीपीएस ग्रुप के साथ सौदा इसी स्ट्रैटजी का हिस्सा है। इस सौदे के जरिए फोर्टिस न्यू गुड़गांव, द्वारका एक्सप्रेसवे, आईएमटी मनेसर और नेशनल हाईवे 48 में मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं दे सकेगी। इन इलाकों से अस्पताल आसानी से पहुंचा जा सकेगा और रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवाड़ी, पटौदी, फारुख नगर और आस-पास के अन्य इलाकों के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें