अनिश्चित मांग के माहौल के बीच देश की 5 सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनियों में से 4 में वित्त वर्ष 2024 में लगभग 70704 कर्मचारी कम हो गए। ये कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, विप्रो और टेक महिंद्रा हैं। पिछले कम से कम 5 वित्त वर्षों में यह पहली बार होगा कि आईटी सर्विसेज कंपनियों ने पूरे साल में कर्मचारियों की संख्या में कमी दर्ज की है। इन 5 कंपनियों में केवल एचसीएलटेक ऐसी रही, जिसने मार्च 2024 तिमाही और पूरे वर्ष 2024 में नए कर्मचारियों को काम पर रखा।
