Get App

देश की टॉप 5 IT कंपनियों में से 4 ने FY25 में जोड़े 16779 एंप्लॉयीज, एक में घट गई वर्कफोर्स

वित्त वर्ष 2025 में देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 6,433 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा। टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2025 में कैंपस से 6,100 कर्मचारियों को एड किया। इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025 में 15,000-20,000 नए टैलेंट को जोड़ने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 25, 2025 पर 7:00 PM
देश की टॉप 5 IT कंपनियों में से 4 ने FY25 में जोड़े 16779 एंप्लॉयीज, एक में घट गई वर्कफोर्स
अधिकांश कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 में अपने फ्रेशर हायरिंग लक्ष्यों को भी पूरा किया।

देश की टॉप 5 IT कंपनियों में से से 4 के कर्मचारियों की संख्या में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बढ़ोतरी हुई। ​ये 4 कंपनियां TCS, विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा हैं। वहीं HCL टेक्नोलोजिज के कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में, इन आईटी कंपनियों ने मांग में अनिश्चितता के बीच कर्मचारियों की संख्या में लगभग 70,000 की कटौती की थी। इसकी वजह थी क्लांइट चुनौतीपूर्ण मैक्रो एनवायरमेंट में तकनीकी खर्च में कटौती कर रहे थे या देरी कर रहे थे।

दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं, साथ ही अमेरिका के नए रेसिप्रोकल टैरिफ भी अतिरिक्त चिंता है। हालांकि, आईटी कंपनियों के सीईओ उम्मीद कर रहे हैं कि यह एक शॉर्ट टर्म अनिश्चितता है, जो आखिरकार खत्म हो जाएगी और मांग फिर से बढ़ेगी।

किस कंपनी ने कितने कर्मचारी जोड़े

वित्त वर्ष 2025 में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 6,433 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा। वहीं इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में 6,338, विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में 732 और टेक महिंद्रा के कर्मचारियों की संख्या में 3,276 की बढ़ोतरी हुई। इसके उलट HCL टेक्नोलोजिज ने वित्त वर्ष में 2025 के दौरान 4,061 कर्मचारियों की गिरावट देखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें