Get App

HCL के साथ सेमीकंडक्टर के ज्वाइंट वेंचर में 424 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी फॉक्सकॉन

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन, HCL ग्रुप के साथ अपने सेमीकंडक्टर ज्वाइंट वेंचर में 424 करोड़ रुपये निवेश करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आईफोन की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने सेमीकंडक्टर ज्वाइंट वेंचर में 312 करोड़ रुपये में 40 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। सूत्रों के मुताबिक, फॉक्सकॉन-HCL OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर एसेंबली एंड टेस्ट) प्लांट भारत में स्थापित किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 10:02 PM
HCL के साथ सेमीकंडक्टर के ज्वाइंट वेंचर में 424 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन पहले से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है।

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन, HCL ग्रुप के साथ अपने सेमीकंडक्टर ज्वाइंट वेंचर में 424 करोड़ रुपये निवेश करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आईफोन की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने सेमीकंडक्टर ज्वाइंट वेंचर में 312 करोड़ रुपये में 40 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने ज्वाइंच वेंचर यूनिट में निवेश को लेकर जारी नोट में कहा है, 'अगर संभावित निवेश 1,33,10,000 डॉलर (तकरीबन 112 करोड़ रुपये) को शामिल किया जाता है, तो कुल होल्डिंग 5,05,10,000 (तकरीबन 424 करोड़ रुपये) से ज्यादा नहीं होगी और कुल शेयरहोल्डिंग रेशियो को पूंजी में वास्तविक बढ़ोतरी के आधार पर एडजस्ट किया जाएगा।'

सूत्रों के मुताबिक, फॉक्सकॉन-HCL OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर एसेंबली एंड टेस्ट) प्लांट भारत में स्थापित किया जाएगा। इससे पहले फॉक्सकॉन ने अपनी सब्सिडियरी बिग इनोवेशन होल्डिंग्स के जरिये ज्वाइंट वेंचर में 246 करोड़ रुपये का निवेश किया था और फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डिवेलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिये निवेश को राशि को बढ़ाकर 312 करोड़ रुपये कर दिया था। 1.4

अगस्त 2024 के मुताबिक, कंपनी ने 1.4 अरब डॉलर का निवेश किया है और इसका बिजनेस बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गया है। कंपनी की भारतीय इकाई में फिलहाल 48,000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। फॉक्सकॉन पहले से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है और कर्नाटक में मेगा यूनिट स्थापित कर धीरे-धीरे इस देश में निवेश बढ़ा रही है। कंपनी की योजना भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी स्थापित करने की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें