फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn) भारत में अपनी iPhone फैक्ट्रीज से सैकड़ों चाइनीज इंजीनियरों और टेक्नीशियंस को घर वापस भेज रहा है। फॉक्सकॉन, ताइवान की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। यह Apple के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग भी संभालती है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि दक्षिण भारत में फॉक्सकॉन के iPhone प्लांट्स में ज्यादातर चाइनीज कर्मचारियों को लगभग दो महीने पहले वापस जाने के लिए कह दिया गया।
