ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने सोमवार को वेदांता लिमिटेड के साथ अपनी जेवी तोड़ दी है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में सेमीकंडक्टर बनाने का प्लांट लगाने वाली थी। Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी। ताइवान की इस कंपनी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 19.5 अरब डॉलर निवेश करने के लिए पैक्ट साइन किया था।
Foxconn एक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी ने कहा कि वह JV से Foxconn का नाम हटाएंगे क्योंकि जेवी पर अब वेदांता का पूरा हक है।
Foxconn और वेदांता ने पिछले साल यह डील साइन की थी। ताइवान की इस कंपनी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 19.5 अरब डॉलर निवेश करने के लिए पैक्ट साइन किया था।
Foxconn को भारत के सेमीकंडक्टर डिवेलपमेंट को लेकर पूरा भरोसा है। कंपनी ने कहा, "हम भारत सरकार के मेक इन इंडिया को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं और शेयरहोल्डर्स की जरूरतों को देखते हुए पार्टनरशिप करेंगे।"
पिछले हफ्ते अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने कहा था, "वह सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास बिजनेस वेंचर्स खरीदेगी। कंपनी यह खरीदारी अपनी होल्डिंग कंपनी के जरिए करेगी।"