Get App

रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने गौतम सिंघानिया, स्पेशल प्रस्ताव के तहत हुई नियुक्ति

गौतम हरि सिंघानिया को रेमंड लाइफस्टाइल का एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने इस नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एनुअल जनरल मीटिंग में एक स्पेशल प्रस्ताव के तहत गौतम सिंघानिया को कंपनी का एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बनाने और उनका मेहनताना तय करने के लिए 86.85 पर्सेंट वोट मिले। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि यह प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ पास हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 6:33 PM
रेमंड लाइफस्टाइल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने गौतम सिंघानिया, स्पेशल प्रस्ताव के तहत हुई नियुक्ति
रेमंड लाइफस्टाइल के शेयरहोल्डर्स ने पूरा भरोसा दिखाते हुए गौतम हरि सिंघानिया को चेयरमैन बनाने के पक्ष में वोटिंग की।

गौतम हरि सिंघानिया को रेमंड लाइफस्टाइल (Raymond Lifestyle) का एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने इस नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एनुअल जनरल मीटिंग में एक स्पेशल प्रस्ताव के तहत गौतम सिंघानिया को कंपनी का एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बनाने और उनका मेहनताना तय करने के लिए 86.85 पर्सेंट वोट मिले।

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि यह प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ पास हो गया। इसके अलावा, कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 8 अन्य विशेष प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी, जिनमें इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की नियुक्ति के साथ-साथ सुनील कटारिया को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने से जुड़े प्रस्ताव भी शामिल हैं। कंपनी एक्ट 2013 के प्रावधानों के मुताबिक, विशेष प्रस्ताव को सुपर बहुमत के साथ पास करने की जरूरत होती है यानी कम से कम 75 पर्सेंट सदस्यों को प्रस्ताव के पक्ष में वोट करना चाहिए।

रेमंड लिमिटेड से लाइफस्टाइल बिजनेस के डीमर्जर के बाद रेमंड लाइफस्टाइल हाल में एक्सचेंजों में लिस्ट हुई है। स्टॉक एक्सचेंजों में इसकी लिस्टिंग 5 सितंबर को हुई थी और सिंघानिया दोनों इकाइयों में मौजूद थे। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्में- एंपावरमेंट सर्विसेज (SES) और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया (IiAS) ने रेमंड लाइफस्टाइल के शेयरहोल्डर्स से अनुरोध किया था कि वे सिंघानिया को कंपनी को चेयरमैन बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग करें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने मेहनताना पॉलिसी और साथ से जुड़े संभावित जोखिम को लेकर चिंता जताई थी। एनुअल जनरल मीटिंग के लिए ई-वोटिंग प्रोसेस 4 दिसंबर को खत्म हुई। बाद में रेमंड लाइफस्टाइल के प्रवक्ता ने बताया कि रेमंड लाइफस्टाइल के शेयरहोल्डर्स ने पूरा भरोसा दिखाते हुए गौतम हरि सिंघानिया को चेयरमैन और सुनील कटारिया को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने के पक्ष में वोटिंग की। उनका कहना था, 'इस घटनाक्रम से यह बात फिर से स्पष्ट हो गई है कि प्रमोटर कंपनी की ग्रोथ और शेयरहोल्डर्स की वैल्यू को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें