Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में 1% की उछाल लेकिन BitCoin कमजोर, Ethereum में फिर लौटी खरीदारी, चेक करें लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट कैप में पिछले 24 घंटे में 1.02 फीसदी की तेजी आई है लेकिन इसका बिटकॉइन (BitCoin) पर खास असर नहीं दिख रहा है

अपडेटेड Sep 23, 2022 पर 3:42 PM
मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम में एक बार फिर खरीदारी का रूझान दिख रहा है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट कैप में पिछले 24 घंटे में 1.02 फीसदी की तेजी आई है लेकिन इसका बिटकॉइन (BitCoin) पर खास असर नहीं दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव एक दिन में 0.23 फीसदी टूटकर 19132.16 डॉलर (15.49 लाख रुपये) पर फिसल चुके हैं।

बिटकॉइन के भाव में गिरावट का रूझान दिख रहा है लेकिन क्रिप्टो मार्केट को अन्य क्रिप्टोकरेंसीज से सपोर्ट मिल रहा है। एथेरियम (Ethereum) में फिर से रौनक लौटी है तो XRP में 17 फीसदी से अधिक की मजबूती आई है।

SEBI in Action: प्राइस बैंड तय करने में मनमानी पर लगेगी लगाम, IPO नियमों को सख्त करने की तैयारी में सेबी


Ethereum में दो फीसदी से अधिक तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) में खरीदारी का रूझान एक बार फिर दिख रहा है। इसके भाव 1300 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। अभी यह एक दिन में 2.42% की उछाल के साथ 1,320.46 डॉलर (1.07 लाख रुपये) के भाव पर है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का वैश्विक मार्केट कैप 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 93.64 हजार करोड़ डॉलर (75.83 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया।

Stock Tips: इस सरकारी कंपनी में निवेश पर 70% मुनाफे का मौका, 100 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 19,132.16 डॉलर (-) 0.23%
एथेरियम (Ethereum) 1,320.46 डॉलर 2.42%
टेथर (Tether) 1 डॉलर (-) 0.01%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 274.65 डॉलर 2.23%
एक्सआरपी (XRP) 0.50 डॉलर 17.05%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.06%
कार्डानो (Cardano) 0.46 डॉलर 1.03%
सोलाना (Solana) 32.07 डॉलर (-) 0.40%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.64 डॉलर 2.87%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट

वैश्विक क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है लेकिन पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट वॉल्यूम यानी लेन-देन में गिरावट का रूझान दिख रहा है। कॉइनमार्केट कैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7710 करोड़ डॉलर (6.24 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का कारोबार हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 18.95 फीसदी कम रहा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.46 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 39.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।