जो रिश्ते अभी तक ग्लोबल अर्थव्यवस्था को एक साथ जोड़कर रखते थे और दुनिया भर में पर्याप्त मात्रा में माल पहुंचाते थे, वे अब बहुत तेजी से बिखर रहे है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और चीन के कोविड लॉकडाउन ने पूरी दुनिया में सप्लाई चेन को बिगाड़ दिया है, जिससे ग्रोथ प्रभावित हो रही है और कई देशों में महंगाई 40 साल तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में, इन्ही वजहों से साल 2022 में ग्लोबल जीडीपी के अनुमान में 1.6 लाख डॉलर की कटौती कर दी है।
