दिवालिया हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) के अधिग्रहण के लिए आई बोलियां आज 23 फरवरी से खोली जाएंगी। एयरलाइन को कर्ज देने वाले लेंडर्स अपने पैसों की वसूली के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं। गो फर्स्ट के लेंडर्स की कमिटी आज बोलियों की समीक्षा के लिए बैठक कर रही है। सूत्रों ने हमारे सहयोगी CNBC-TV 18 को बताया कि बैठक के दौरान लेंडर्स और IRP बोली को खोलेंगे। CNBC-TV 18 ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में बताया था कि स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह और बिजी बी एयरवेज (ईजमायट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी के स्वामित्व वाली कंपनी) ने संयुक्त रूप से गो फर्स्ट एयरलाइन को खरीदने के लिए 16 फरवरी को बोली जमा कराई थी।
