Get App

Go First ने अब 28 जून तक रद्द की अपनी उड़ानें, लगातार 18वीं बार बढ़ाई डेडलाइन

दिवालिया हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने कारोबारी दिक्कतों का हवाला देते हुए अब अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द कर दी है। एयरलाइन ने शनिवार 24 जून को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले उसने 25 जून तक उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था। गो फर्स्ट की उड़ानें बीते 3 मई से ही बंद हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 24, 2023 पर 4:24 PM
Go First ने अब 28 जून तक रद्द की अपनी उड़ानें, लगातार 18वीं बार बढ़ाई डेडलाइन
Go First ने लगातार 18वीं बार उड़ानें दोबारा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया

दिवालिया हो चुकी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने कारोबारी दिक्कतों का हवाला देते हुए अब अपनी उड़ानें 28 जून तक रद्द कर दी है। एयरलाइन ने शनिवार 24 जून को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले उसने 25 जून तक उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था। गो फर्स्ट की उड़ानें बीते 3 मई से ही बंद हैं। तब से यह लगातार 18वीं बार है, जब एयरलाइन ने अपनी उड़ानें दोबारा शुरू करने का समय आगे बढ़ाया है। Go First ने अभी अपने कई सीनियर लेवल के एग्जिक्यूटिव्स और पायलटों को भुगतान भी नहीं किया है।

Go First ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "कारोबारी दिक्क्तों के चलते गो फर्स्ट की उड़ानें 28 जून 2023 तक रद्द कर दी गई है।" इसके साथ ही इसने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

इस बीच ऐसी खबरें थीं कि गो फर्स्ट की उड़ानें बंद होने से हवाई किराए पर दबाव पड़ा है। खासकर उन चुनिंदा हवाई रूट्स पर जहां अब गो फर्स्ट की कई उड़ानें थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें