Get App

Godfrey Phillips Q1 Results: सिगरेट कंपनी का मुनाफा 56% बढ़ा, स्टॉक ने 1 साल में दिया है 125% का रिटर्न

Godfrey Phillips Q1 Results: सिगरेट बनाने वाली कंपनी Godfrey Phillips India का जून तिमाही में मुनाफा 56% बढ़ा है। कंपनी ने बोनस इश्यू के साथ शेयर पूंजी विस्तार का डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट ऐलान किया है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 8:20 PM
Godfrey Phillips Q1 Results: सिगरेट कंपनी का मुनाफा 56% बढ़ा, स्टॉक ने 1 साल में दिया है 125% का रिटर्न
Godfrey Phillips ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है।

Godfrey Phillips Q1 Results: सिगरेट निर्माता गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India Ltd) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए बेहतरीन नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ 56.0% की तेज छलांग के साथ ₹356.3 करोड़ रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹228.5 करोड़ था।

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 36.6% बढ़कर ₹1,486 करोड़ पहुंची, जबकि पिछले वर्ष यह ₹1,088 करोड़ रही थी। वहीं, ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 25.3% की वृद्धि के साथ ₹338 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 22.7% हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 24.8% था।

बोनस शेयर और पूंजी विस्तार की घोषणा

Godfrey Phillips ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत हर एक मौजूदा इक्विटी शेयर पर दो बोनस शेयर दिए जाएंगे। इस प्रस्तावित इश्यू के लिए ₹2,079.76 लाख को कंपनी के जनरल रिजर्व या रिटेन्ड अर्निंग्स से पूंजीकृत किया जाएगा। बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर 2025 तय की गई है। इस कदम से कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल ₹1,039.88 लाख से बढ़कर ₹3,119.64 लाख हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें