Get App

Google Layoffs: रीस्ट्रक्चरिंग के एक और राउंड की तैयारी में कंपनी, बेंगलुरु और हैदराबाद ऑफिस आ सकते हैं चपेट में

Google ने हाल में ही अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज डिवीजन से कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और पिक्सल स्मार्टफोन पर काम करने वाली टीमें शामिल हैं। रीस्ट्रक्चरिंग का नया राउंड अगले सप्ताह से शुरू होने का अनुमान है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 16, 2025 पर 5:05 PM
Google Layoffs: रीस्ट्रक्चरिंग के एक और राउंड की तैयारी में कंपनी, बेंगलुरु और हैदराबाद ऑफिस आ सकते हैं चपेट में
भारत में एडवर्टाइजिंग, सेल्स और मार्केटिंग टीम के कुछ लोग छंटनी के नए राउंड से प्रभावित हो सकते हैं।

गूगल (Google) ने हाल ही में ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के तहत सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। अब खबर है कि कंपनी रीस्ट्रक्चरिंग के एक और राउंड की योजना बना रही है। इससे भारत में बेंगलुरु और हैदराबाद में स्थित गूगल ऑफिस प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि गूगल अपने हैदराबाद और बेंगलुरु ऑफिस में कुछ इंजीनियरिंग टैलेंट के रोल्स में फेरबदल कर सकती है। साथ ही कुछ कर्मचारियों को अभी नौकरी से निकालने के बजाय उन्हें अधिक रेवेन्यू जनरेट करने वाले प्रोजेक्ट्स में लगा सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी पता चला है कि भारत में एडवर्टाइजिंग, सेल्स और मार्केटिंग टीम के कुछ लोग छंटनी के नए राउंड से प्रभावित हो सकते हैं। यह अगले सप्ताह से शुरू होने का अनुमान है। हालांकि गूगल ने भारत में प्लान्ड छंटनी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

हाल ही में प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज डिवीजन से छंटनी

यह खबर ऐसे समय में आई है जब गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज डिवीजन से कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर, और क्रोम ब्राउजर और पिक्सल स्मार्टफोन पर काम करने वाली टीमें शामिल हैं। यह छंटनी पिछले साल प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज टीम्स के इंटर्नल मर्जर के बाद हुई है। प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज डिवीजन का नेतृत्व Google के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टरलोह कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें