गूगल (Google) भारत को अपने पिक्सल स्मार्टफोन (Pixel Smartphone) के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है। कंपनी की योजना भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन को अमेरिका और यूरोप के बाजारों में बेचने की है। इसके लिए कंपनी जल्द ही फॉक्सकॉन (Foxconn) और डिक्सन (Dixon) की सहायक कंपनी पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए भारत में कमर्शियल उत्पादन शुरू करेगी। इस मामले से सीधे वाकिफ लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने तमिलनाडु में फॉक्सकॉन के साथ ट्रायल उत्पादन शुरू भी कर दिया है। बता दें फॉक्सकॉन, एपल के डिवाइसों को बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी भी है।