Credit Cards

GoPro Layoffs: एक्शन कैमरा मेकर एक बार फिर कर रही छंटनी, 140 लोगों की जाने वाली है नौकरी

GoPro Layoffs: रिस्ट्रक्चरिंग प्लान से तीसरी तिमाही की शुरुआत से कर्मचारियों की संख्या में लगभग 15% की कमी होने का अनुमान है। छंटनी 2024 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। मार्च में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4% की कमी की थी। 2022 और 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद, कई दिग्गज टेक कंपनियों ने इस साल और कटौती की घोषणा की है

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
टेक इंडस्ट्री में 2024 में नौकरियों में भारी कटौती जारी है।

एक्शन कैमरा मेकर GoPro अपने कर्मचारियों की संख्या में और कटौती करने वाली है। SEC फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के अनुमानित खर्च से ऑपरेटिंग खर्च में लगभग 5 करोड़ डॉलर की कटौती करने की योजना बनाई है। कंपनी के बोर्ड ने रिस्ट्रक्चरिंग प्लान को मंजूरी दे दी है। 2024 में यह दूसरी बार है जब GoPro ने जॉब कट हो रहा है। मार्च में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4% की कमी की थी। इसके अलावा, इसने दुनिया भर में अपने ऑफिस स्पेस को भी कम कर दिया था।

फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के खत्म होने तक उसके फुल टाइम एंप्लॉयीज की संख्या 925 दर्ज की गई। रिस्ट्रक्चरिंग प्लान से तीसरी तिमाही की शुरुआत से कर्मचारियों की संख्या में लगभग 15% की कमी होने का अनुमान है। छंटनी 2024 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। रिस्ट्रक्चरिंग के कारण लगभग 140 कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे।

टेक इंडस्ट्री में जारी है जॉब कट


टेक इंडस्ट्री में 2024 में नौकरियों में भारी कटौती जारी है। 2022 और 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद, कई दिग्गज टेक कंपनियों ने इस साल और कटौती की घोषणा की है। पिछले हफ्ते सिस्को ने घोषणा की कि वह दुनिया भर में हजारों लोगों की छंटनी करने वाली है। इंटेल ने भी घोषणा की कि वह लगभग 15,000 नौकरियों में कटौती कर रही है।

WazirX के लैपटॉप पर नहीं हुआ था हैकर्स का कब्जा, गूगल की जांच में हुआ खुलासा

मास्टरकार्ड में भी छंटनी होने जा रही है। कंपनी की ग्लोबल स्तर पर अपने करीब 3 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। छंटनी से कई देशों में कंपनी के कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनमें भारत भी शामिल है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 1,000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। क्रिसलर ऑटोमोबाइल ब्रांड की पेरेंट कंपनी स्टेलेंटिस अपने वॉरेन ट्रक असेंबली प्लांट से 2,450 फैक्ट्री कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। छंटनी 8 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।