पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स से जुड़ी इंडस्ट्री पर निर्भर इंडस्ट्रीज को सरकार ने बड़ी राहत दी है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के चलते वैश्विक सप्लाई चेन को झटका लगा है। इस माहौल में जो पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स को कच्चे माल के तौर पर उन्हें इस्तेमाल करती हैं, उन्हें राहत देने के लिए सरकार ने कुछ अहम पेट्रोकेमिल प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया है। हालांकि यह राहत अस्थायी है लेकिन मौजूदा माहौल में काफी अहम है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी हुआ। यह छूट 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। सरकार का लक्ष्य सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों को हल्का करना और घरेलू कंपनियों के लिए बढ़ती लागत की रफ्तार को थामना है।
