GST Collection: गुड्स एंड सर्विसेज यानी GST कलेक्शन फरवरी में बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी है और पिछले पांच महीनों की सबसे तेज ग्रोथ मानी जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश के भीतर खपत और आर्थिक गतिविधि बनी हुई है।
