GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में कल 22 जून को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 53वीं बैठक होने वाली है। करीब 8 महीने के बाद GST काउंसिल की होने वाली पहली बैठक है। इसके अलावा यह एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में होने वाली पहली GST काउंसिल बैठक है। इस बैठक में जीएसटी से जुड़े से कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसला हो सकता है। इसमें गेमिंग कंपनियों को भेजा गया टैक्स डिमांड नोटिस का मुद्दा भी शामिल है। यह बैठक ऐसे में हो रही है, जब कुछ हफ्तों में सरकार को संसद में बजट पेश करना है। इसके चलते GST काउंसिल की बैठक की अहमियत और बढ़ गई है। आइए जानतें है कि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
