Happiest Minds ने Gavs Technologies का मिडिल ईस्ट का कारोबार खरीदा, 17 लाख डॉलर की है डील

खरीदे जा रहे कारोबार लगभग 64 लाख डॉलर का सालाना रेवेन्यू जनरेट करते हैं। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलोजिज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस कदम का मकसद मिडिल ईस्ट में कंपनी के मौजूदा ग्राहक संबंधों, कॉन्ट्रैक्ट्स और डिलीवरी टीमों को मजबूत करना है। इससे क्षेत्र में हैप्पीएस्ट माइंड्स की उपस्थिति मजबूत होगी

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 8:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सौदे के 15 मार्च, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

आईटी कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलोजिज (Happiest Minds Technologies) ने गैव्स टेक्नोलोजिज लिमिटेड का मिडिल ईस्ट का कारोबार खरीद लिया है। कंपनी ने सऊदी अरब में टेलिकम्युनिकेशंस और आईटी के लिए इनोवाजआईटी टेक्नोलोजिज एलएलसी, दुबई; गैव्स टेक्नोलोजिज एलएलसी, ओमान; और गैव्स टेक्नोलोजिज सऊदी अरब में 100% बिजनेस इंट्रेस्ट हासिल करने के लिए समझौते किए हैं।

सौदे की वैल्यू 17 लाख डॉलर है और इसके 15 मार्च, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। डील पूरे होने के बाद हैप्पीएस्ट माइंड्स, गैव्स टेक्नोलोजिज के मिडिल ईस्ट के पूरे 100 प्रतिशत कारोबार की मालिक होगी। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलोजिज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस कदम का मकसद मिडिल ईस्ट में कंपनी के मौजूदा ग्राहक संबंधों, कॉन्ट्रैक्ट्स और डिलीवरी टीमों को मजबूत करना है। इससे इस क्षेत्र में हैप्पीएस्ट माइंड्स की उपस्थिति मजबूत होगी।

शेयर बाजारों को बताया गया है कि जिन एंटिटीज को खरीदा गया है, वे एप्लिकेशन डेवलपमेंट, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती हैं। ये कंपनियां मुख्य रूप से BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और बीमा) क्षेत्र में बड़ी कंपनियों को सर्विसेज देती हैं। खरीदे जा रहे कारोबार लगभग 64 लाख डॉलर का सालाना रेवेन्यू जनरेट करते हैं।


एक साल में 19 प्रतिशत टूटा Happiest Minds शेयर

हैप्पीएस्ट माइंड्स के शेयर की कीमत 1 फरवरी को बीएसई पर 695.70 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 10500 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 44.22 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले एक साल में शेयर 19 प्रतिशत सस्ता हुआ है। शेयर ने 28 जनवरी 2025 को 52 सप्ताह का लो 666 रुपये छुआ था। 52 सप्ताह का हाई, जो 21 जून 2024 को क्रिएट हुआ।

बजट में BitCoin जैसे क्रिप्टो एसेट्स का भी जिक्र, वित्त मंत्री ने किया यह बड़ा ऐलान

इससे पहले इस साल 15 जनवरी को, है​प्पीएस्ट माइंड्स ने ऑर्गेनाइजेशनल प्रोडक्टिविटी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को बेह​तर बनाने के लिए जनरेटिव AI सॉल्यूशंस विकसित करने के लिए कोका-कोला बेवरेजेस, वियतनाम के साथ स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन की घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।